झारखंड के पर्यटन स्थल (हिरनी जलप्रपात) बेहद ही खुबसूरत।। #jharkhand #facts



'जलप्रपात प्रकृति की खूबसूरती में चार चाँद लगा देते हैं। हमारे देश के राज्यों में अनेक जलप्रपात हैं ।

ये जलप्रपातपर्यटकों को आकर्षित करते हैं और उन्हें गर्मी के मौसम में राहत प्रदान करते हैं। भारत के कई स्थानों पर भीषणगर्मी पड़ती है। भीषण गर्मी के प्रकोप से बचने के लिए जलप्रपात एवं पहाड़ों पर आना पर्यटकों को पसंद आता है।

हिरणी जलप्रपात भी भारत के प्रमुख जलप्रपातों में से एक है। यह झारखंड के प्रसिद्ध पर्यटनस्थलों में से एक है। यहजलप्रपात राँची-चाईबासा मार्ग पर राँची से करीब 72 किलोमीटर की दूरी पर पश्चिमी सिंहभूम जिले में स्थित है।

 यहप्रपात जंगल के बीच है और अपनी प्राकृतिक व बेमिसाल सुंदरता के लिए प्रसिद्ध है। 120 फीट की ऊँचाई से गिरता पानी का झरना बेहद खूबसूरत लगता है। इस झरने के आसपास घना जंगल है। घना जंगल होने से इस जलप्रपात की खूबसूरती निखरकर आती है और यह दूर-दूर तक हरा-भरा नजर आता है।

जलप्रपात के पास अनेक पेड़-पौधे और हरियाली मंत्र-मुग्ध कर देती है। यहाँ पर एक गाँव का नाम भी ‘हिरनी' ही है। रामगढ़ नदी जब पहाड़ों को काटकर गिरती है तो हिरनी झरने का निर्माण होता है।

आजकल झारखंड पर्यटन विभाग द्वारा इस जलप्रपात को देखने के लिए टिकट लगता है। जैसे ही इस प्रपात के अंदर प्रवेश करते हैं तो वहाँ पर अनेक लोग मौज-मस्ती करते, पिकनिक मनाते और नाचते-गाते नजर आते हैं ।

 यहाँ प्रवेश करते ही मन प्रफुल्लित हो उठता है और शरीर में ठंडक सी पहुँचती है। यह ठंडक मन-मस्तिष्क को बहुत सुकून देती है। पहाड़ी के ऊपर जाने के लिए कटावदार सीढ़ियाँ बनी हुई हैं । यहाँ से नदी का मार्ग देखा जा सकता है। यहाँ पर एक व्यू पॉइंट भी बनाया गया है, जहाँ से लोग यहाँ के लुभावने दृश्यों को अपने कैमरों में कैद करते हैं और उन्हें अपनी यादों में बसाकर ले जाते हैं। 

पहले यहाँ पर अधिकतर झारखंड के इलाकों के लोग ही पिकनिक मनाने आते थे, लेकिन अब देश-विदेश के लोग यहाँ पर आते हैं। यहाँ की प्राकृतिक सुंदरता उन्हें अपने मोहपाश में जकड़ लेती है। इस तरह इस राज्य में आने से यहाँ के राज्य की विकास दर को भी बल मिलता है। प्राकृतिक झरने, पेड़-पौधे, जंगल और नदियाँ व्यक्ति के सारे दुःख-दर्द दूर कर उन्हें स्वर्ग का अहसास कराती हैं। 

अवसर मिलने पर एक बार अवश्य हिरनी जलप्रपात को देखना चाहिए और यहाँ की खूबसूरत यादों को अपने हृदय में उतार लेना चाहिए।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.