जानें विदेश को मेक्सिको जाने से पहले ये बातें जरुर जान ले।।


मेक्सिको को आधिकारिक तौर पर संयुक्त राज्य मेक्सिको' कहा जाता है, जो कि उत्तर अमेरिका महाद्वीप में स्थित। एक देश है। यह एक संघीय संवैधानिक गणतंत्र है। इसकी सीमाएँ उत्तर में संयुक्त राज्य अमेरिका से, दक्षिणपश्चिम में प्रशांत महासागर से, दक्षिण में ग्वाटेमाला, बेलीज और कैरेबियन सागर से और पूर्व में मेक्सिको की खाड़ी से लगती हैं। 

मेक्सिको में वर्ष 1810 में स्पेन द्वारा स्वतंत्रता की घोषणा हुई और वर्ष 1821 में मेक्सिको को एक गृहयुद्ध केबाद स्वतंत्र कर दिया गया। मेक्सिको का कुल क्षेत्रफल 1,972,550 वर्ग कि.मी. है। यहाँ पर भारत की तरहअलग-अलग भाषाएँ बोली जाती हैं। यहाँ पर 68 आधिकारिक भाषाएँ हैं, लेकिन यहाँ की मान्यता प्राप्त भाषा स्पेनिश है। 

यहाँ की मुद्रा पेसो है। मेक्सिको की राजधानी मेक्सिको सिटी है। यह इस देश की राजधानी होने के साथ-साथ देशका सबसे बड़ा शहर भी है। विश्व बैंक के अनुसार वर्ष 2016 में यहाँ की जनसंख्या 12.75 करोड़ थी। यह विश्व का 10वाँ सर्वाधिक आबादी वाला देश है। यहाँ पर सबसे ऊँचा पर्वत 'पिको डी ओरीजाबा' है, जिसकी ऊँचाई 5,636 मीटर है। 

यहाँ की सबसे लंबी नदी रियो ग्रांडे' है। वर्ष 1913 मेक्सिको में राजनीति की दृष्टि से एक अहम वर्ष रहा। इस दौरान यहाँ पर एक घंटे के अंदर तीन अलग-अलग राष्ट्रपति रहे। 33वें राष्ट्रपति मेडिरो के हटने के बाद 34वें राष्ट्रपति पैड्रो लैसक्यूरेन बने, पर मात्र 26 मिनट के अंदर ही उन्हें हटा दिया गया। उनके बाद 35वें राष्ट्रपति क्युरेटा बने। 

इस तरह 34वें राष्ट्रपति पैड्रो लैसक्यूरेन के नाम विश्व में सबसे कम समय के लिए राष्ट्रपति रहने का रिकॉर्ड है। इसमें कुल 31 राज्य हैं।


यहाँ का लोकप्रिय खेल फुटबॉल है। मेक्सिको वर्ष 1970 और 1986 में दो बार विश्व कप फुटबॉल की मेजबानी भी कर चुका है। नमक उत्पादन के मामले में मेक्सिको विश्व में पहले स्थान पर है। यह देश प्रतिवर्ष औसतन 75,00,000 टन नमक का उत्पादन करता है। वर्ष 2004 में मेक्सिको की साक्षरता दर करीब 97 प्रतिशत थी। 

मेक्सिको में अनेक आश्चर्यजनक बातें भी हैं, जैसे कि यहाँ पर हथियारों की केवल एक ही दुकान है और यहीं से चॉकलेट, मक्का व मिर्च की शुरुआत हुई थी।आज जिस पॉपकॉर्न को पूरी दुनिया में बेहद चाव से खाया जाता है, उसे आज से कई हजार वर्ष पहले मेक्सिको के आदिवासी खाया करते थे। यहाँ के प्रत्येक व्यक्ति की आय 19,000 से 20,000 डॉलर है। 

यहाँ के खाने में भी भारत की तरह अनेक समानताएँ हैं । यहाँ के लोगों को राजमा और मसालेदार खाना बेहद पसंद है। यहाँ की संस्कृति भी विविध रंगों में रँगी है। विश्व का यह अद्भुत देश है, जहाँ पर विभिन्न तरह के रंग देखने को मिलते हैं।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.