दुनिया के 5 सबसे ख़तरनाक और रहसमयी जंगल ।। most dangerous and mysterious forests in the world
आपने,
डरावने फिल्में , कहानियां और भूत - प्रेतो के बारे में तो जरूर सुने होंगे।
पर क्या आपने कभी डरावने जंगल के किस्से सुने है?
दोस्तो, पूरी दुनिया में कई सारे डरावने और ख़तरनाक जंगल है जिनके रहस्य और किस्से को अगर आप जान लेंगे तो हैरान हो जाएंगे!
ऐसे ही दुनिया के 5 सबसे डरावने और ख़तरनाक जंगलों के बारे में आप जानोगे आज के इस पोस्ट में।
1. होया बस्यू, रोमानिया
दुनिया के सबसे डरावने जंगलों में एक माना जाता है , जिसे ट्रांस्लावेनिया बरमूडा ट्राइएंगल के नाम से भी जाना जाता है ।
ट्रांस्लावेनिया प्रांत के कलुज कांउटी में स्थित यह जंगल लगभग 700 एकड़ में फैला हुआ है। यह जंगल बाहर से देखने पर जितने शांत और खूबसरत है। अंदर से उतने ही ख़तरनाक है । ऐसा माना जाता है कि अगर आप इस जंगल में अंदर आते है तो आप रहस्मय ढंग से गायब हो जाएंगे । आपको जानकर हैरानी होगी कि इस जंगल में अभी तक सैकड़ो से ज्यादा लोग लापता हो चुके है । और इनका अभी तक कोई सुराग तक नहीं मिला है । इस जंगल में सभी पेड़ मुढ़े हुए तथा टेढ़े - मेढे दिखाई देते है जिसकी वजह से दिन के उजाले में भी ये जंगल बेहद ही डरावने लगते है।इस जगह को लोग unidentified flying objects यानी उड़नतश्तरी और भूत - प्रेतों से भी जोड़कर देखते है । आखिर लोग क्यों इस जंगल को इतना डरावना मानते है ? तो चलिए जानते है इसके पीछे की कहानी
इतिहास,
साल 1968 में एमिल वर्निया नाम के एक सख्श ने , आसमान में एक अलौकिक शरीर को देखने का दावा किया था । यहां घूमने आने वाले कुछ पर्योटको ने भी कुछ इसी तरह की घटनाओं का जिक्र किया है । इतना ही नहीं , ऐसे ही साल 1870 में भी एक लड़की गलती से इस जंगल में घुस गई थी और फिर लापता हो गई । हैरान तो लोग तब हुए जब यह लड़की ठीक 5 साल बाद जंगल से वापस आ गई। लेकिन वह अपनी याददाश्त पूरी तरह से खो चुकी थी। और कुछ समय बाद ही उसकी मौत हो गई। ऐसी कई सारी घटनाएं है जो इस जंगल को और भी डरावनी बनाती है।
2. आओकिघरा, जापान
जापान में , माउंट फिजी की तलचटि में स्थित यह पेड़ो के समंदर के नाम से भी जाना जाता है। यह जंगल इतना डरावना है कि अगर आप इन्हे कोई भूतिया फिल्म से तुलना करें तो वो आपको कम डरावनी लगेगी। यह जंगल काफी घना है, और यहां यदि आपकी सावधानी हटी तो आपका खोना निश्चित है। वो कहते है ना सावधानी हटी तो दुर्घटना घटी, यहां कुछ ऐसा ही है। इस जंगल में आपको, जगह जगह पर लटकी हुई लाशे, जमीन पर बिखरे हुए जूते चप्पल और काफी ज्यादा सन्नाटा मिलेंगे। 16 वर्ग मील तक फैले इस जंगल में आपको सूरज की एक किरण भी देखने को नहीं मिलेगी। जापान का यह जंगल पूरी दुनिया में सुसाइड फॉरेस्ट या भूतिया जंगल के नाम से बदनाम है। कहते हैं अगर आप एक बार इस जंगल में कदम रख लिए तो आप कभी वापस घर नहीं जा पाओगे। यहां मरने वालों की संख्या इतनी बढ़ चुकी है की जापान की सरकार को जंगल के गेट पर एक साइन बोर्ड लगाना पड़ा जिस पर लिखा गया कि जो लोग आत्महत्या करने के इरादे से यहां आए हैं, वह अपनी जान लेने की वजह किसी से मदद ले और यह कदम ना उठाएं। यहां के स्थानीय लोगों का मानना है कि इस जंगल में भूत प्रेत और आत्माएं रहती है। यह आत्माएं जंगल के पास से गुजरने वाले हर इंसान को अपनी तरफ बुलाते हैं। जिसके कारण लोग जंगल में खींचे चले जाते हैं। और अपनी मौत को खुद ही दावत दे बैठते हैं। ऐसा लगता है कि यह जंगल सुसाइड के लिए जापानी नहीं बल्कि दुनियाभर में लोगों की पसंदीदा जगह बन गया है।
3. क्रुकेड, पोलैंड
पोलैंड में नौवें सासरनवो नामक गांव के पास स्थित यह जंगल दुनिया का सबसे अनोखा जंगलों में एक है। यह जंगल इतना डरावना और घना है। कि आपका यहां अकेला घूमना आसान नहीं है। आपने अभी तक जंगलों में सीधे और हुए मुड़े हुए पेड़ तो देख लिए होंगे। पर इस जंगल में सारे के सारे पेड़ एक खास तरह से मुड़े हुए हैं। इस जंगल में लगभग 400 के करीब पेड़ है। और यह पेड़ वेस से 90 डिग्री पर मुड़ जाते हैं। और 3 से 9 फुट तक इसी तरह मुड़े रहने के बाद फिर ऊपर की तरफ तरफ बढ़ते हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि, इस जंगल के सारे पेड़ nourth दिशा की तरफ मुड़े है। सभी पेड़ों का निचला हिस्सा एक ही तरह का मुढ़ा होता है। यह अपने आप में एक ऐसा रहस्य है जो आज तक नहीं सुलझा है।
4. अमेजॉन फॉरेस्ट, ब्राज़ील
अमेजॉन जिसे दुनिया का सबसे बड़ा वर्षा वन के नाम से भी जाना जाता है। जिसे लोग धरती का फेफड़ा भी कहते हैं। दक्षिण अमेरिका के ब्राजील में स्थित यह जंगल इतना विशाल है कि यह अकेले ही 9 देशों की सीमाओं को छूता है जो 70 लाख वर्ग किलोमीटर यानी 1.7 अरब एकड़ में फैला हुआ है। आपको जानकर हैरानी होगी की धरती के कुल ऑक्सीजन का 20% हिस्सा हमें इसी जंगल से मिलता है। कहते हैं कि इस जंगल में अगर आप भटक जाएं तो आपका वापस आना नामुमकिन है। क्योंकि यह जंगल दिन के उजाले में भी अंधेरा छाया रहता है। और यही वजह है कि देखने में यह जंगल बेहद ही डरावना लगता है। इस जंगल में 16 हजार से ज्यादा पेड़ पौधों की प्रजातियां है। और आपको बता दूं करीब 39 हजार करोड़ पेड़ अमेजन के जंगलों में मौजूद है। अमेजन के जंगल में यहां 25 हजार लाख से ज्यादा कीड़ों की विभिन्न प्रजातियां पाई जाती है। इस जंगल में कई रहस्यमई और खतरनाक जानवर भी मौजूद है। जो पल भर में आपको मौत की नींद सुला सकते है। यहां मौजूद नदी में एनाकोंडा तथा बिजली पैदा करने वाली मछलियां भी रहती है। इतना ही नहीं इसके अलावा भी इस जंगल में पिशाच चमगादढ़ भी पाए जाते हैं। जो कई तरह की जानलेवा बीमारियां फैलाते हैं। कहा जाता है कि धरती पर इस जंगल का अस्तित्व करीब 550 लाक सालों से है। यहां दुनिया की 10% से ज्यादा प्रजातियों के जीव-जंतु और 200 से अधिक प्रजातियों के पक्षी पाए जाते हैं। इस जंगल में आपको 500 से ज्यादा आदिवासी प्रजातियां मिलेगी पर आपको शायद यकीन ना हो इनमें से करीब 50% आदिवासी प्रजातियां ऐसी है, जिन्होंने कभी बाहर की दुनिया से संपर्क तक नहीं किया है।
5. ब्लैक फॉरेस्ट जर्मनी
यह नाम अपने आप में ही रहस्यमई है। जर्मनी के ब्लैक फॉरेस्ट यानी कि काले घने जंगल दुनिया के सबसे रहस्यमई और घने जंगलों में से एक है। पुरी जर्मनी में कई किस्से मशहूर है। यहां एक और भूत परियों की कहानियां चर्चा में है तो वहीं इसे लेकर कई तरह की चर्चाएं आज भी होती है। दक्षिण पश्चिम के बादेन बुटेंबर्ग स्थित यह जंगल पहाड़ों से घिरा हुआ है। इतना ही नहीं आपको बता दूं इसके करीब ही एक खूबसूरत रायन घाटी भी है। इस जंगल का नाम ब्लैक फॉरेस्ट रोमन लोगों ने दिया था। क्योंकि इस जंगल के अंदर काफी घने शंकु वृक्षों के कारण जंगल में कहीं सूर्य का प्रकाश प्रवेश नहीं कर पाता है। जिसकी वजह से यह जंगल दिन में भी अंधेरा छाया रहता है। इस जंगल में भूतों परियों से जुड़े कई डरावने किस्से मशहूर है। जिसकी वजह से लोग यहां आने से काफी ज्यादा डरते हैं।
दोस्तों आपको यह पोस्ट कैसा लगा हमें कमेंट करके जरूर बताएं। और अच्छा लगा तो शेयर जरूर करें। हम फिर मिलेंगे अगले पोस्ट में तब तक के लिए आप अपना ख्याल रखें।
इस पोस्ट को पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद।।🙏🙏





कोई टिप्पणी नहीं