शिव जी के भक्त है तो जान लीजिए कैलाश पर्वत के रहस्य।।fact about kailash mountain in hindi
दोस्तो,
इस दुनिया में बहुत ही बड़े बड़े पर्वत मौजूद है, जिनकी ऊंचाई बहुत ही ज्यादा है। और इन पर चड़ना बहुत ही कठिन है।
दुनिया में, बहुत ऐसे लोग भी है। जिन्होंने इन ऊंचे पर्वत के शिखरों को हासिल किया है। पर हमारे दुनिया में भी एक ऐसा भी पर्वत है। जिस पर आज तक कोई नहीं चड़ पाया। जी हां कैलाश पर्वत, जिसे भगवान शिव का निवास स्थान माना जाता है। हिमालय के उत्तरी क्षेत्र तिब्बत में स्थित कैलाश पर्वत को रहस्मई, गुप्त और पवित्र माना गया है। इसलिए इसकी परिक्रमा करना शुभ और कल्याणकारी माना जाती है।
देशदूनिया इन्फो फोटो : walpapercave
दोस्तो, कैलाश पर्वत की ऊंचाई दुनिया के सबसे ऊंचे पर्वत एवरेस्ट से लगभग 2200 मीटर कम है। दोस्तो फिर भी ऐसा क्यों है? कि माउंट एवरेस्ट पर लोग 7 हजार से भी अधिक बार चड़ाई कर चुके है। लेकिन कैलाश पर्वत अब भी अजेय है। भगवान शिव के घर कैलाश पर्वत से जुडे़ ऐसे कई रहस्य है, जिन पर बड़े बड़े वैज्ञानिकों द्वारा शोध किए जा रहे है। पर ऋषि मुनियों के अनुसार उस भोले के रहस्य को भांप पाना किसी साधारण इंसान के वश की बात तो नहीं है। कहा जाता है कि कैलाश पर्वत के चारो और एक अलौकिक शक्ति का प्रभाव होता है। और यह शक्तियां कोई आम शक्ति नहीं बल्कि अद्भुत है। जिसमे आज भी कई तपस्वी गुरु अपनी साधना करते है। और ईश्वर से संबंध स्थापित करते है।
देशदूनिया इन्फो फोटो : walpapercave
देशदूनिया इन्फो फोटो : walpapercave
यदि, आप मानसरोवर झील के पास जाएंगे तो यहां आपको निरंतर एक प्रकार की ध्वनि सुनाई देगी। ध्यान से सुनने पर यहां आपके कानों में डमरू और ॐ की ध्वनि गुंजयान होंगी। इस ध्वनि का स्रोत आज तक कोई नहीं जान पाया है। वैज्ञानिकों के शोध के आधार पर यह भी कहा जाता है, की यहां पर हवाएं जब पहाड़ से टकराती है और बर्फ पिघलती है। तो यह ध्वनि उत्पन्न होती है। इतना ही नहीं पर्वत के ऊपर आसमान में कई बार विशेष प्रकार के दिव्य रोशनी देखी जाने की बात कही गई है।
देशदूनिया इन्फो फोटो : walpapercave
कैलाश पर्वत की आकृति एक पिरामिड के समान है। और वैज्ञानिक इसे धरती का केंद्र बताते है। रामायण में भी इसके पिरमिडनुमा होने के बारे में उल्लेख मिलता है। धरती के इस केंद्र को एक्सिस मुंडी माना जाता है। जिसका वर्णन दुनिया की नाभि या दुनिया के केंद्र बिंदु के रूप में किया जाता है। इसे आकाशीय ध्रुव और भौगोलिक ध्रुव का केंद्र माना जाता है। माना जाता है यही वह बिंदु है, जहां आकाश धरती से आकर मिलता है। यही पर आकर दशो दिशाओं का मिलन होता है। एक्सिस मुंडी वो स्थान माना जाता है, जहा अलौकिक शक्ति का प्रभाव होता है। माना जाता है कि को इंसान अच्छे कर्म करता है, उसे मित्यु के बाद कैलाश पर्वत में स्थान मिलता है।
देशदूनिया इन्फो फोटो : walpapercave
यहां प्राचीन काल से ही अच्छी आत्माओं का वास माना गया है। माना जाता है कि को कैलाश आकर शिव के दर्शन करता है उसके लिए मोक्ष का रास्ता खुल जाता है। आजतक कैलाश पर्वत पर कभी किसी के नहीं चढ़ पाने के पीछे कई कहानियां प्रचलित है। कुछ लोगों का मानना है, कि कैलाश पर्वत पर शिव जी निवास करते है। इसलिए कोई जीवित इंसान वहां ऊपर नहीं पहुंच सकता। हां ऐसा जरूर कहा जाता है, की मरने के बाद या वह इंसान जिसने कभी कोई पाप न किया हो, केवल वही कैलाश फतह कर सकता है। कैलाश पर्वत वाकई में बहुत ही अदभुत है।
देशदूनिया इन्फो फोटो : walpapercave
तो दोस्तो, ये थे कैलाश पर्वत से जुड़े कुछ अनसुलझे रहस्य, लाखो की आस्था का केंद्र और विश्वभर के लिए रहस्यों का पिटारा। आशा करता हूं कि आपको यह पोस्ट पसंद आया होगा। अगर सच में पसंद आया तो पोस्ट को अपने दोस्तों के साथ जरूर share करे।
आज के पोस्ट में इतना ही मिलते है और एक new पोस्ट के साथ तब तक के लिए आप अपना ख्याल रखे।। नमस्कर🙏।।







कोई टिप्पणी नहीं