जानें विदेश को (जापान) जाने से पहले ये बातें जरुर जान ले ।। Amazing Facts About Japan।।

               

जापान को प्रायः चार बड़े द्वीपों का देश कहा जाता है। जापान देश लगभग 6,800 द्वीपों से मिलकर बना है।जापानी भूमि का 76.2 प्रतिशत भूभाग पहाड़ों से घिरा हुआ है, इसलिए यहाँ पर कृषि योग्य भूमि केवल 13.4प्रतिशत है। यहाँ 3.5 प्रतिशत क्षेत्र में पानी है और 4.6 प्रतिशत भूमि आवास के उपयोग हेतु योग्य है । जापान चारोंओर समुद्र से घिरा हुआ है, लेकिन इसके बावजूद इसे अपनी जरूरत की 28 प्रतिशत मछलियाँ बाहर से मँगानी पड़ती हैं और यह खाद्यान्न के मामले में भी आत्मनिर्भर नहीं है। जापान में हर साल लगभग 1,500 भूकंप आते हैं ।

यहाँ पर सूनामी का भी खतरा बना रहता है।इन सबके बावजूद जापान देश और इसके देशवासियों में बहुत सारी खूबियाँ हैं । जापान के लोग बहुत मेहनती होते हैं । जापान दुनिया का एकमात्र देश है, जिस पर परमाणु बमों का हमला हुआ है। अमरीका ने जापान के दो नगरोंहिरोशिमा और नागासाकी पर 6 व 9 अगस्त, 1945 को बम फेंके थे। इन बमों को लिटिल बॉय' और 'फैट मैन' केनाम से जाना जाता है।

जापान के संविधान के अनुसार, 'राजा देश तथा जनता की एकता का प्रतिनिधित्व करता है।' संविधान केअनुसार, जापान की स्वायत्तता की बागडोर जापान की जनता के हाथों में है। जापान पिछले कुछ दशकों से विज्ञान के क्षेत्र में अग्रणी हो गया है। जापान प्रौद्योगिकी, मशीनरी और जैव चिकित्सा अनुसंधान के कर्मठ क्षेत्रों में से एक है।

यहाँ के लोगों ने रसायन, साहित्य, भौतिकी आदि में नोबेल पुरस्कार प्राप्त किए हैं । जापान के लोग बहुत कर्मठ होतेहैं । यहाँ के लोगों की औसत आयु पूरे विश्व में सबसे अधिक है, जो कि 82 वर्ष है । यहाँ के लोग समय के पाबंद होतेहैं। इतना ही नहीं, जापान में रेल भी ज्यादा-से-ज्यादा 18 सेकंड लेट होती है। यहाँ पर सामान खरीदने के लिएलगभग 55 लाख वेंडिंग मशीनें लगी हुई हैं । ये मशीनें हर सड़क पर पाई जाती हैं । यहाँ पर खरीदारी के कार्य वेंडिगमशीनों के माध्यम से ही होते हैं, इसलिए यहाँ के लोग नवाचार करने में अपना समय लगाते हैं।

यहाँ पर साक्षरता की दर 100 प्रतिशत है। यहाँ के समाचार-पत्रों में अधिकतरआधुनिक जानकारी और आवश्यक समाचार ही प्रकाशित होते हैं। उनमें दुर्घटना, राजनीति और फिल्मों की खबरें प्रकाशित नहीं होतीं। जापानदुनिया का सबसे बड़ा ऑटोमोबाइल निर्माता है। जापान की संस्कृतिऔर खान-पान पूरे विश्व के लिए आकर्षण का केंद्र है।

यहाँ परनववर्ष का स्वागत मंदिर में 108 घंटियाँ बजाकर किया जाता है।प्रत्येक व्यक्ति को जापान के साथ वहाँ की कार्यशैली से प्रेरणालेनी चाहिए। यदि विश्व के सभी लोग जापानियों की तरह हो जाएँ तो पूरा विश्व अहिंसक एवं मेहनती हो जाएगा।


कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.