इसलिए यह देश महान है भारत।।facts about india in hindi
कैसे है आपसब, उम्मीद करता हूं ठीक होंगे।
दोस्तो आज के इस पोस्ट में हम जिस देश की बात करने जा रहे है उस देश में emotions है, प्यार है, लड़ाई है और आपसी समझोते भी है। दोस्तो एक ऐसा देश जहां प्यार का निशान और दुनिया के 7 अजूबो में से एक ताजमहल है। दोस्तो अब तो आप समझ गए होंगे हम किस देश की बात करने जा रहे है। जी हां वो देश कोई और नहीं बल्कि हमारे देश हिंदुस्तान के बारे में और आपको बताने जा रहे है, हिन्दुस्तान से जुड़ी कुछ अनसुनी और रोचक बातें, एक भारतीय होने के नाते भारत से जुड़े आपको ये बात जरूर जान लेने चाहिए। हमारे देश से जुड़ी ऐसी कई सारी बातें है जिसे जानकर आपको कुछ पर गर्व होगा तो कुछ पर आश्चर्य।
वैसे तो हमारे देश एक ऐसा देश है जहां शायद दूसरे देशो से अच्छी संस्कृति है। और उनसे ज्यादा भाईचारा भी। तो चलिए दोस्तो ऐसे ही जानते है भारत देश से कुछ रोचक बातें तो इस पोस्ट को पूरी पड़े।
🔸भारत देश, जिसका official नाम - republic of india है।
🔸भारत देश एक ऐसा देश जिसके पास दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। दुनिया का सबसे बड़ा लिखित संविधान है। और दुनिया कि दूसरी सबसे बड़ी आबादी है।
🔸भले ही भारत पर हर किसी ने हमला कर अपना राज चलाना चाहा पर आपको बता दे, भारत ने अपने 10 हजार साल के इतिहास में कभी किसी देश पर पहले हमला नहीं किया।
🔸जबकि यह हथियारों का सबसे बड़ा आयातक देश है।
🔸भारत अकेला ऐसा देश है जहां किसी भी चीज पर उसका MRP लिखा होता है।
🔸आज के दिन हमारे भारतीय रेल, कर्मचारियों की संख्या के हिसाब से दुनिया की सबसे बड़ी संस्था है। जिसमे लगभग 15 हजार से भी अधिक कर्मचारी काम करते है। जो कि कई देशों की जनसंख्या से भी ज्यादा है।
🔸भारत में लगने वाले कुंभ के मेले में 10 करोड़ से अधिक लोग आते है, जो एक जगह एकत्रित हुई आजतक की सबसे अधिक जनसंख्या है। आपको जानकर हैरानी होगी यह भीड़ इतनी ज्यादा होती है कि इसे अन्तरिक्ष से देखा जा सकता है।
🔸भारत में दुनिया का सबसे ऊंचा पुल 'The Baily Bridge' लद्दाख में स्थित है।
🔸तमिलनाडु के तंजोर में स्थित ' बृहेदेश्वर मंदिर ' दुनिया का पहला ऐसा मंदिर है जो पूरी तरह से ग्रेनाइट से बना हुआ है।
🔸क्रिकेट एक ऐसा खेल है जिसे हम सभी ने अपने बचपन में कभी ना कभी जरूर खेला है। चाहे बच्चा हो या बूढ़ा, लड़का हो या लड़की क्रिकेट किसे पसंद नहीं im sure आप भी क्रिकेट के दीवाने होंगे पर आपको बता दूं, दुनिया का सबसे ऊंचा क्रिकेट stadium हिमाचल प्रदेश में है।
🔸क्रिकेट ही नहीं बल्कि हमारे देश कबड्डी में कितने अच्छे है , गर्व की बात है कि अभी तक हुए कबड्डी के सभी छ: वर्ल्डकप भारत ने जीते है।
🔸आपने हीरे का नाम तो जरूर सुना होगा, जी हां हम बात कर रहे है डायमंड की, 1896 तक केवल भारत ही हीरे का एकमात्र स्रोत था । और आज भी दुनिया में बिकने वाले हर 12 में से 11 हीरे भारत में काटे और पॉलिश किए जाते है।
🔸सिर्फ हीरे ही नहीं भारतीय महिलाओं के पास दुनिया का लगभग 11प्रतिशत सोना है, और ये सोना अमेरिका, स्विट्ज़रलैंड और जर्मनी जैसे देशों के कुल सोने से भी ज्यादा है।
🔸शायद आपको सुनने में थोड़ा अजीब लगे पर यह सच है। भारत का पहला रॉकेट इतना हल्का और छोटा था कि इसे केरल में तीरवांतपुरम के , 'Thumb lunching station' तक साईकिल पर ले जाया गया था।
🔸राकेश शर्मा अन्तरिक्ष में जाने वाले पहले भारतीय इंसान थे और उस समय के प्रधानमंत्री इंद्रा गांधी ने राकेश शर्मा से सवाल किया था, उनसे पूछा गया था कि स्पेस से भारत कैसा दिखता है तो उनका जवाब क्या था जानते है, 'सारे जहां से अच्छा '
🔸भारतीय पोस्टल नेटवर्क दुनिया में सबसे बड़ा है। वैसे डाकघर कहने को तो पुराना हो गया है। पर आज भी दोस्तो कोई सरकारी काम बिना डाकघर के नहीं होता। दुनिया के किसी भी देश के मुकाबले सबसे ज्यादा डाकघर भारत में है। करीब 1,54,882 डाकघर भारत में मौजूद है।
🔸भारत के यूपी के लखनऊ में स्थित दुनिया का सबसे बड़ा स्कूल 'city montessory' है। यहां हर साल करीब 40 से 50 हजार बच्चे एडमिशन होते है।
🔸आप फिल्म देखने सिनेमा घरों में तो जरूर जाते होंगे , आपको बता दूं दुनिया की सबसे बड़ी फिल्म इंडस्ट्री भारत की है।
🔸आपने lonar झील के बारे में तो जरूर सुना होगा। भारत के महाराष्ट्र में स्थित एक खारे पानी की झील है। पर शायद आपको पता ना हो इसका निर्माण एक उल्का पिंड के पृथ्वी से टकराने पर हुआ था।
🔸भारत देश जिसका official language अंग्रेज़ी और हिंदी है। पर इसे अंग्रेजो का प्रभाव कहे या फिर अंग्रेज़ी बोलने पर मिलने वाले बेहतर रोजगार, भारत में अंग्रेजी भाषा बोलने वालो के मामले में अमेरिका के बाद हिन्दुस्तान है।
भारत देश वो देश जहां कई सारे आविष्कार तथा खोज किये गए है।
जैसे - zero का आविष्कार, बाइनरी कोड, दशमलव, chess यानी शतरंज, लूडो, ताश के खेल, चीनी, स्याही, लोहे, बटन तथा शैंपू का आविष्कार भारत देश में किए गए है।
तो दोस्तो ये थे कुछ भारत देश से जुड़े दिलचस्प और जबरदस्त फैक्ट्स जो आपसे शेयर किया। वैसे तो हमारे देश इतना महान है की इनके बारे जितना कहा जाए उतना ही कम है।
आशा करता हूं कि आपको यह पोस्ट पसंद आया होगा। अगर सच में आपको पोस्ट अच्छी लगी तो अपने दोस्तो से जरूर शेयर करे।
मिलते है अगले एक नई पोस्ट के साथ तब तक के लिए आप अपना खयाल रखें।। धन्यवाद

कोई टिप्पणी नहीं