नेपाल जाने से पहले ये बातें जरुर जान ले !! facts about nepal in hindi




हेलो दोस्तो,
 कैसे है आपलोग , उम्मीद करता हूँ ठीक होंगे।
दोस्तो आज के पोस्ट में हम जिस देश की बात करने जा रहे है। , उस देश में , दुनिया का सबसे ऊँचा पर्वत माउंट एवेरेस्ट है।
दोस्तो एक ऐसा देश जहाँ कभी स्वतंत्रता दिवस नही मनाया जाता। यह देश अपनी सभ्यता और संस्कृति के साथ ही , ऊँचे पर्वत शिखर प्राकृतिक सोंदर्य और पर्यटन स्थलों के लिए प्रसिद्ध है। जी हां दोस्तो हम बात करने जा रहे है हमारे देश के पड़ोसी देश नेपाल के बारे में , और आपको बताने जा रहे है नेपाल देश से जुड़ी कुछ रोचक बाते।


➤दोस्तो नेपाल हिमालय की गोद में बसा एक छोटा और सुन्दर देश है।
नेपाल का प्राचीन इतिहास काठमांडू की घाटी से शुरू होता है।

➤दोस्तो नेपाल शब्द को हिन्दू संत 'नेमी ' के नाम पर से लिया गया है , कहा जाता है उन्होंने ही काठमांडू की घाटी को बसाया था और उसकी रक्षा भी की थी।

➤नेपाल की ज्यादातर जनसंख्या नेपाल की राजधानी काठमांडू में ही स्थित है।

➤नेपाल दक्षिण एशिया का सबसे प्राचीन देश है।

➤दोस्तो नेपाल देश एक ऐसा देश जहाँ कभी भी स्वतंत्रता दिवस नही मनाया जाता, क्यूंकि नेपाल आजतक किसी देश के गुलाम नही बना है और ना ही इस पर कभी कोई विदेशी हुकूमत चली।


➤नेपाल का राष्ट्रीय धव्ज , दुनिया का एकमात्र धव्ज है , जो आयातकार या वर्गाकार नही है। आप देख सकते है इसके धव्ज में दो त्रिकोण है : उपरी त्रिकोण में चाँद और निचले त्रिकोण में सूरज चित्रित है।

➤नेपाल का राष्ट्रीय पशु गाय है यह पवित्र माना जाता है और इसकी हत्या करना अवेध है।

➤नेपाल की 81% जनता हिन्दू है इसलिए यह एक हिन्दू राष्ट्र है।

➤➤नेपाल को साउथ एशिया का सबसे पुराना देश माना जाता है , दोस्तो नेपाल भले ही छेत्रफल में छोटा हो लेकिन फिर भी यहाँ 123 भाषाए बोली जाती है।

➤नेपाल ने कभी भी धर्म , जाती और मजहब के लिए आजतक कोई दंगा फसाद नही किया है। इस देश में धर्म के नाम पर आजतक खून की एक बूंद तक नही बहाई है। जबकि यह देश 80 जातीय समूह का घर है।
और जैसे की हमने आपको पहले ही कहा यहाँ के तक़रीबन 123 अलग अलग भाषा का प्रयोग करते है।

➤दोस्तो नेपाल और भारत की बहुत अच्छी मित्रता है और आशा करता हूँ आगे भी रहे।

➤दोस्तो आपको यह जान के जरुर हैरानी होगी की जहाँ इंडिया में मजदुर भी शाम को दारू पीकर टल्ली हुआ रहता है। वही नेपाल में आधे से ज्यादा नेपाली लोग ऐसे है जिन्होंने कभी दारू पीकर ही नही देखी। है ना दोस्तो सोचने वाली बात

➤नेपाल कभी चरस तम्बकुं के लिए बोहोत फेमस था लेकिन अब नेपाल में चरस तम्बकुं खरीदना बेचना और इस्तेमाल करना गैर क़ानूनी है।

➤नेपाल देश का आय का स्रोत एकमात्र पर्यटक है।

दोस्तो नेपाल नेपाल विश्व के सबसे गरीब देशो में से एक है , यहाँ पर आधे से ज्यादा लोग दिन के एक डॉलर से भी कम पैसा कमाते है।

➤दोस्तो नेपालियों को भारत आने पर और भारतीय को नेपाल जाने पर कोई पासपोर्ट नही लगता , इसलिए तो बहुत सारे नेपाली लोग इंडिया में भी काम करते है।










क्या सोच रहे हो दोस्तो है ना मजेदार , कम पैसो में भी अब आप इतने खूबसूरती देख पाएंगे साथ ही आपका विदेश घुमने का experience भी होगा सोच लीजिए अगर आप एक भारतीय है। तो नेपाल देश में जाकर आपको कतय यह महसूस नही होगा की आप दुसरे देश में आ गये क्यूंकि यहाँ के हवाओ में जादू है। और मौसम काफी दोस्ताना।

➤दोस्तो नेपाल के लोग कभी एक दुसरे को हाथ नही मिलाते बल्कि अपने दोनों हाथ जोड़कर एक दुसरे का अभिवादन करते है । और इसके साथ ही अपना सिर झुकाकर 'नमस्ते ' कहते है। ठीक वेसे ही जैसे हमारे देश हिंदुस्तान में किया जाता है।

➤नेपाल का राष्ट्रीय बेयंजन दाल भात और सब्जी है नेपाली परिवार रोजाना इसका सेवन करते है।

➤नेपाल में लोग मुख्या रूप से दो बार का भोजन लेते है।सुबह का भोजों लगभग 7 बजे और शाम को भोजन शाम के 7 या 8 बजे के आसपास किया जाता है। पर दोस्तो स्नैक्स पुरे दिन में खाया जाता है

नेपाल का लोकप्रिय पकवान मोमो है यह बेहद जल्दी तेयार हो जाने वाला पकवान है। जिसमे पानी और आटे के साथ कोई सारी चीजे भी ADD की जाती है  जैसे मीट चिकन और सब्जियां।

➤नेपाल में किसी भी चीज को अपने पैर से  छूना अपमानजनक माना  जाता है। खाने के लिए बाएँ हाथ का इस्तेमाल किया जाना भी नेपाल में असभ्य माना जाता है। यहाँ के लोग सिर को पबित्र मानते है। इसलिए यहाँ किसी के सिर के छूना भी असभ्य की श्रेणी में आती है।

➤नेपाल 'गोरखा ' 1816 से ब्रिटिश आर्मी का हिस्सा है।

दोस्तो शायद आपको ये पता ना हो , भारतीय आर्मी नेपाल में भी सेना भर्ती करवाती है। वहां के नोजवानो को अपनी सेना में शामिल होने का मौका देती है। कई नेपाली नौजवान आज भी भारतीय सेना में मौजूद है। जो सिद्दत से अपनी ड्यूटी करते है और हिंदुस्तान के लिए हर वक्त मर मिटने के लिए तेयार होते है।

➤दोस्तो पहाड़ी छेत्र होने के कारण नेपाल में रेल मार्गो की कुल लम्बाई मात्र 59 km है।

➤दोस्तो आपको यकिन ना हो पर यह सच है सबसे देर तक हाथ मिलाने का विश्व रिकॉर्ड दो नेपालियों के नाम है।

➤दुनिया का सबसे कम ऊंचाई वाला ब्यक्ति चन्द्र बहादुर नेपाल का है।

➤दुनिया में जीवित देवी की पूजा करने वाला नेपाल एकमात्र देश है। इन देवियों को कुमारी कहा जाता है और देवी तलेजू का अवतार माना जाता है।

➤दुनिया की सबसे ऊँची झील तिलिचो लेक नेपाल में है।

➤नेपाल की सबसे लम्बी नदी कर्णाली नदी है।

➤माता सीता की जन्म स्थली मिथिला नेपाल में है। अब तो इस जगह पर सीता माता की विशाल मंदिर निर्मित है।

➤दोस्तो भगवान गौतम बुद्ध की जन्म स्थली लुम्बिनी है। जो नेपाल की तराई में स्थित है।

➤दोस्तो नेपाली भाषा में हिंदी की तरह ही देवनागरी भाषा का प्रोयोग किया जाता है।

➤नेपाल में साप्ताहिक अवकाश भारत की तरह शनिवार नही बल्कि रविबार होता है।

➤दोस्तो पानी को इकट्टा करने के मामले में नेपाल दुनिया का दुसरे नंबर का देश है।

दोस्तो यह आपको सुनने में थोडा अजीब लगे पर यह सच है। नेपाल में कई सारी ऐसी जनजातियाँ भी मौजूद है। जिनमे से एक स्त्री के कई सरे पति होते है। और वह सबके साथ संबंध बनती है।

➤दोस्तो भगवान शिव का प्रसिद्ध मंदिर पशुपतिनाथ नेपाल में ही मौजूद है। जहाँ हर साल लाखो की संख्या में भारतीय लोग जाते है।


तो दोस्तो ये थे कुछ नेपाल देश से जुड़े कुछ रोचक बातें ।आपको यह पोस्ट कैसा लगा हमें comment करके जरुर बताये और अपने दोस्तो को भी शेयर जरुर करे।
नमस्कार।।












कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.